BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी सरकार का गुरुनानक जयंती पर तोहफा,पाक सीमा तक बनेगा कॉरिडोर

मोदी सरकार का गुरुनानक जयंती पर तोहफा,पाक सीमा तक बनेगा कॉरिडोरनई दिल्ली। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर भारत सरकार करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर का निर्माण करने का बड़ा निर्णय किया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय ले लिया गया है । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके सम्बंधी जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा पाकिस्तान सरकार से अपील की जाएगी वह अपने क्षेत्र के हिस्से में इसके लिए सुविधाएं और बढाएं। सरकार ने इसके साथ यह निर्णय लिया कि पंजाब के कपूरथला जिले में आने वाले सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसिकत किया जाएगा। आपको बताते जाए कि इस शहर को पिंड बाबे नानक दा के नाम से भी जाना जाता है।

इसके साथ ही अमृतसर में भी गुरु नानक के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। वहां धर्म से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। इस यूनिवर्सिटी का टाइअप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से करवाया जाएगा। रेल मंत्रालय भी गुरु नानक देव से जुड़े स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलानी जाएगी। भारत सरकार की ओर से यूनेस्को से अपील की जाएगी कि गुरु नानक के विचारों को सारी भाषाओं में प्रकाशित किया जाए। इससे पहले राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है। सरकार गुरदासपुर जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर तक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण होगा। सारी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस कॉरिडोर से लोगों को करतारपुर साहिब जाने में सहायता मिलेगी। आपको बताते जाए कि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा के बाद से ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। पाकिस्तान ने भारत के फैसले का स्वागत किया है। पाकिस्तान भी इस महीने के अंत से ही कॉरिडोर बनाना प्रारंभ कर देगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More