BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केजरीवाल पर अज्ञात शख्स ने आंख में फेंका मिर्च पाउडर, चश्मा टूटा

केजरीवाल पर अज्ञात शख्स ने आंख में फेंका मिर्च पाउडर, चश्मा टूटानई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर किसी ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बार किसी अज्ञात शख्स ने मिर्ची पाउडर डाला। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है। इस बीच धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। कुछ ही देर में केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में अपने दफ्तर में आए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एक बैठक से आ रहे थे और अपने चैंबर में जा रहे थे। चैंबर के बाहर युवक खड़ा था। वह माचिस की डिबिया में चिली पाउडर लेकर आया था। पुलिस ने चिली पाउडर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आरोपी का नाम अनिल कुमार शर्मा बताया जा रहा है। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More