देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महासमुंद (रायपुर)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। रविवार को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन होने पर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेसी नेता नाम गिना रहे हैं कि अब तक कौन-कौन उनकी पार्टी का अध्यक्ष बना। मैंने कहा था कि 5 साल तक गांधी परिवार के अलावा किसी और को अध्यक्ष बनाकर देखिए। एक पिछड़े नेता सीताराम केसरी को इन्होंने अध्यक्ष बनाया था। देश को पता है कि उन्हें किस तरह उठाकर फेंक दिया गया और उनकी जगह सोनिया गांधी को लाया गया।
मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह अपने किसी योग्य कार्यकर्ता को पार्टी का अध्यक्ष बनाए। कांग्रेस की चार पीढिय़ों ने देश को बर्बाद करके रख दिया। वह सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती है। आखिर हम उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। मोदी ने लोगों से एक बार फिर रमन सिंह की सरकार चुनने की अपील की। मोदी ने कहा कि पूर्व में दिल्ली में रिमोट कंट्रोल की सरकार थी। ऐसे में यहां के विकास के लिए रमन सिंह को दिल्ली से लड़ाई लडऩी पड़ती थी। अब आपके पास स्वर्णिम मौका है। जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, रमन सिंह ने जमकर काम किया है। ऐसे में एक बार फिर उन्हें चुनकर प्रदेश को आगे बढ़ाएं।
मोदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन एक साल बाद भी वहां कोई कर्जमाफी नहीं हुई। उनके भुलावे में नहीं आएं। कांग्रेस ने 50 साल तक झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। अब तो समझो, देश की जनता ने 440 से आपको 40 पर लाकर खड़ा कर दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज