देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव में झालरापाटन सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मंत्री हेमसिंह भड़ाना और सवाईमाधोपुर से दीयाकुमारी का टिकट काट दिया है।
इसके अलावा परिवहन मंत्री युनूस खान को भी अभी तक टिकट का इंतजार है। खान मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को करनपुर से भाजपा ने टिकट दे दिया है। इसके अलावा गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे और शनिवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले रामकिशोर सैनी को भाजपा ने बांदीकुई से टिकट दे दिया है। तिजारा से भी विधायक मामन सिंह का टिकट कट गया है। यहां से संदीप दायमा को टिकट दिया गया है। जबकि सवाईमाधोपुर से आशा मीणा को भाजपा ने टिकट दिया है।
साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में हवामहल से पूर्व सांसद महेश जोशी को मैदान में उतारा है। जबकि पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा को टिकट नहीं दिया गया है। आदर्श नगर से कांग्रेस ने रफीक खान को टिकट दिया है। वहीं बहरोड से डॉ. आर सी यादव को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल