देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मोहाली। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले लोंगेवाला युद्ध के नायक और यादगार फिल्म बॉर्डर की कहानी के प्रेरणा ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को निधन हो गया है। वीर ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन मोहाली के एक निजी अस्पातल में हो गया है। वे 78 वर्ष के थे।
1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के समय ब्रिगेडियर चांदपुरी भारतीय सेना में मेजर थे। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 120 जवानों के एक दल को लेकर 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला बॉर्डर पोस्ट की प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने अपने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की टैंकों के हमले का पीछे खदेड़ दिया था।
टैंकों के खिलाफ वीरता से खड़े होने और दुश्मन को पीछे हटने को मजबूर करने के लिए उन्हें महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित किया गया था। आपको बताते जाए कि महावीर चक्र वीरता के लिए भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। चांदपुरी भारतीय सेना से बतौर ब्रिगेडियर रिटायर तक देश की सेवा की थी।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटे हैं। इस समय मेजर की उम्र लड़ाई के समय उनकी 22 साल थी और उन्होंने पंजाब रेजीमेंट की 23वीं बटालियन का नेतृत्व किया था। इस घटना को लेकर फिल्म निदेशक जे.पी.दत्ता ने सन्नी देओल को लेकर बार्डर फिल्म बनाई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई