BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल का मोदी पर हमला, नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

राहुल का मोदी पर हमला, नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटालासागर (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला और नोटबंदी को देश के इतिहास को सबसे बड़ा घोटाला बताया। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा में जनसभा में कहा कि नोटबंदी के चलते गरीब, मजदूर, किसान, छोटे कारोबारी को लाइन में लगा दिया गया और कालेधन वाले हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए।

राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि किसी सूट वाले को लाइन में लगे देखा तो, जनता से जवाब मिला, नहीं। उन्होंने कहा कि गरीब जनता की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की जेब में डाल दिए गए, मेहुल चौकसी जो रकम लेकर भागा उसने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के खाते में पैसे डाले। विजय माल्या 10 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से संसद में मिला। 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेाटबंदी को कालेधन के खिलाफ लड़ाई बताए जाने पर राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी की लाइन में न तो मेहुल दिखता है और न ही नीरव मोदी, वे तो जनता का हजारों करोड़ रुपये पैसा लेकर भाग जाते है, फिर कैसे है यह कालेधन की लड़ाई। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More