BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुधांशु त्रिवेदी का शशि थरूर के बयान पर पलटवार, यहां पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी का शशि थरूर के बयान पर पलटवार, यहां पढ़ेंजयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो भारी जनसमर्थन और भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने है। 

जयपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता है, जो पीएम की कुर्सी पर बैठने से पहले देश में सर्वमान्य नेता रहे है। त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू तो पहली बार अनुकंपा के आधार पर देश के प्रधानमंत्री बने थे, यही हाल अन्य प्रधानमंत्रियों का रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि विश्व में यह पहला उदाहरण है कि जब कोई साधारण परिवार का व्यक्ति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का प्रधानमंत्री बना हो।वहीं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वह पार्टी की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More