BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पैनल में नाम जोड़ने में भेदभाव का आरोप, राहुल गांधी भड़के

पैनल में नाम जोड़ने में भेदभाव का आरोप, राहुल गांधी भड़केजयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्तर से ही टिकटों का बंटवारा होना है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के चार सह प्रभारियों पर पैनल में नाम जोड़ने को लेकर भेदभाव का आरोप लग गया है।

वहीं अब शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, संगठन महासचिव अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि चार सह प्रभारियों तरुण कुमार, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल और काजी निजामुद्दीन को बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फटकार लगा चुके है। ग्राउंड रिपोर्ट सही नहीं आने और पैनल में पैराशूट और अपराधी प्रवृत्ति के प्रत्याशियों के नाम सामने आने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भड़के हुए है। वहीं कुछ ऐसे प्रत्याशियों के नाम पैनल में शामिल है, जो दोनों ही पार्टियों से रुपयों के बलबूते टिकट मांग रहे है। इसके चलते अब कांग्रेस अध्यक्ष ने नई पैनल की लिस्ट मांगी है। 

आपको बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई बार यह बयान दे चुके है कि पैराशूट प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा। सिर्फ स्थानीय क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More