देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि अगर आने वाले वक्त कभी जांच होगी, विश्व के सबसे बड़े स्कैंडल मोदी सरकार के निकलेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कुछ अनहोनी बाते हुई है। पीएम मोदी ने काला धन लाने की बात कही थी, लेकिन व्हाइट मनी देश से बाहर चली गई। आजाद ने कहा कि आजाद भारत में पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसे अकेले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं की है। उन्होंने कहा कि क्या एक भी देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री उनकी बात नहीं सुनता, जिससे कि देश से भागे हुए भगोड़ों को वापस लाया जा सके।
आजाद ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान विपक्षी में रहते हुए भाजपा या अन्य दलों ने जो भी मुद्दा उठाया, उस पर यूपीए सरकार ने सीबीआई जांच कराई, जेपीसी बैठाई, लेकिन वर्तमान मोदी सरकार तो चाहे राफेल का मुद्दा हो, या राजस्थान, मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार के मुद्दे, किसी भी मुद्दे पर संसद में कोई भी बयान नहीं देती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम