BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कश्मीर में सरकार की गलत नीति का सैनिक उठा रहे हैं खामियाजा:राहुल गांधी

कश्मीर में सरकार की गलत नीति का सैनिक उठा रहे हैं खामियाजा:राहुल गांधीनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल के लिए प्रक्रिया बदल दी। साथ ही सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू भी नहीं किया। राफेल के एक हवाई जहाज के लिए 1600 करोड़ रुपए दे दिए गए जो भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा उदाहरण है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में रिटायर्ड सैन्यकर्मियों से मिलने के दौरान कही।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने सैनिकों के लिए ओआरओपी का वादा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं कर सकी। हमारी सरकार आएगी तो सैनिकों के लिए पेंशन स्कीम लागू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दे सकती है लेकिन पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए 19 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए। इस मुलाकात के बाद गांधी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काफी सकारात्मक बैठक रही है। कई बातों पर गंभीरता से चर्चा हुई है। ओआरओपी का विषय प्रमुख रहा। इसमें सैनिकों का कहना है कि सरकार ने वन रैंक वन पेंशन स्कीम अभी तक शुरू नहीं की है।राहुल गांधी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में सरकार की गलत नीति का खामियाजा सैनिक भुगत रहे हैं। अभी राफेल डील का मुद्दा छाया हुआ है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More