BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात हिंसा : घर लौट रहे बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्या

गुजरात हिंसा : घर लौट रहे बिहार के युवक की पीट-पीटकर हत्यासूरत। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद उत्तर भारतीय लोगों (यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश) पर कथित तौर पर हमलों का सिलसिला जारी है। राज्य के औद्योगिक शहर सूरत में बिहार के गया के रहने वाले एक युवक की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अमरजीत नाम का यह युवक सूरत में बीते 15 साल से रह रहा था। 

वो यहां पंडेश्वरा इलाके स्थित एक मिल में काम करता था और वहां मजदूरों की सप्लाई भी करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अमरजीत मिल से अपने घर वापस लौट रहा था तभी हिंसक भीड़ ने उसपर हमला बोल दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। अमरजीत 15 साल पहले वहां रोजगार की तलाश में बिहार से यहां आया था। उसने काफी मेहनत करने के बाद यहां अपना एक घर बना लिया था और शादी भी कर ली थी। अमरजीत के दो बच्चे हैं। 

अमरजीत बिहार में गया जिला के कोंच थाना के कौडिय़ा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद उसके पैतृक घर में मातम पसर गया है। उसके परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अमरजीत के पिता राजदेव सिंह रिटायर्ड सैनिक हैं। 

उन्होंने बताया कि उनका बेटा काफी मेहनती और होनहार था। उसकी मदद से पूरा परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन निर्वाह कर रहा था, पर इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने बिहार सरकार के साथ-साथ गुजरात और भारत सरकार से इस हिंसा की आग को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है जिससे किसी अन्य परिवार को इस दर्द से न गुजरना पड़े।

गौरतलब है कि 28 सितंबर को एक 14 माह की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किए जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाए गए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More