BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तनुश्री को नाना का जवाब, कहा-जो कल सच था, वह आज भी सच है

तनुश्री को नाना का जवाब, कहा-जो कल सच था, वह आज भी सच हैमुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म के सेट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाए जाने के मामले में नाना ने सोमवार को कहा कि इस मामले में उन्होंने जो सच 10 वर्ष पहले बताया था, वे आज भी उसी पर कायम हैं और आगे भी रहेंगे। इसके विपरीत उनके वकील ने उन्हें इस मुद्दे पर मीडिया से बात ना करने की सलाह दी है। एक मौके पर नाना ने मीडिया को किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, "मेरे वकील और उनकी टीम ने मुझे किसी भी चैनल से बात न करने की सलाह दी है। मैं हमेशा मीडिया से मिलता रहा हूं और उससे बात की है। मुझे कोई परेशानी नहीं है (मीडिया से बात करने में), लेकिन जब मेरे वकील ने ऐसा कहा है तो मुझे उनकी बात माननी होगी। क्या मुझे इसके लिए माफ करेंगे? बहुत, बहुत धन्यवाद।" नाना इतना कहकर आगे बढ़ गए।

बार-बार आग्रह करने पर नाना ने कहा, "इस संबंध में मैंने 10 साल पहले जो कहा था, मैं सिर्फ उतना कहूंगा। कल जो सच था, वही आज है और कल भी वही सच रहेगा।"। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More