BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कंगना ने विकास बहल को लेकर किया बडा खुलासा, कहा-अजीब तरह से...

कंगना ने विकास बहल को लेकर किया बडा खुलासा, कहा-अजीब तरह से...मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विकास बहल पर एक साल पहले फैंटम फिल्म में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने विकास बहल पर छेडछाड करने का आरोप लगाया था। 

महिला का आरोप था की गोवा ट्रिप के दौरान विकास बहल ने उसके साथ बुरी तरह से व्यवहार किया था। ऐसे में अब बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मामले में अपनी चुप्पी को तोडी है। 

आपको बता दें विकास बहल कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का निर्देशन किया है। यह मामला 2015 में उजागर हुआ था। 

कंगना ने पीडि़त महिला को किया सपोर्ट...

महिला के मुताबिक, साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशनल टूर के दौरान विकास ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अब इस मामले में कंगना ने पीडि़त महिला को सपोर्ट किया है। कंगना ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, मैं इस पीडि़त पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। 

 

विकास ने साल 2014 में शादी की थी। वहीं, जब हम क्वीन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त भी विकास शादीशुदा थे। इसके बावजूद वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। 

 

कंगना लिखती हैं कि मैं लोगों को जज नही करती और न ही उनकी शादी को जज करती हूं। लेकिन जब एक आदत बीमारी बन जाए तो आप इस तरह की बात कह सकते है। विकास की पोल खोलते हुए कंगना लिखती हैं, विकास हर रात पार्टी करते थे। मुझे इन पार्टियों में शामिल ना होने के लिए शर्मिंदा करते थे। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More