BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान खान को अरुणाचल पसंद, लंबे अरसे से है जाने की ख्वाहिश

सलमान खान को अरुणाचल पसंद, लंबे अरसे से है जाने की ख्वाहिशमुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि लंबे अरसे से उनकी ख्वाहिश अरुणाचल प्रदेश जाने की रही है। सलमान खान एमटीबी माउंटेन अरुणाचल बाइसाइकिल रेस के दूसरे संस्करण के कर्टन रेजर कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू के साथ शामिल हुए। अरुणाचल प्रदेश के प्रति अपने प्रेम के बारे में सलमान ने कहा, "मैं वहां कभी नहीं गया, लेकिन मैं नहीं जानता कि मैं अरुणाचल प्रदेश को इतना ज्यादा क्यों पसंद करता हूं। 

मैं लंबे अरसे से वहां जाने की ख्वाहिश पाले हुआ हूं। मैंने माटिन रे टैंगू के साथ 'ट्यूबलाइट' फिल्म की थी जो अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। जब भी वह मुझसे मिलते हैं, मुझे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर आने के लिए कहते हैं।"

अभिनेता ने कहा कि रे हमेशा अरुणाचल प्रदेश की नदियों, पहाड़ों के बारे में बात करते हैं और उनकी ये बातें उन्हें अरुणाचल प्रदेश की ओर आकर्षित करती हैं।

सलमान ने कार्यक्रम के लिए राज्य के पारंपरिक पोशाक मरून रंग की मोनपा जैकेट पहन रखी थी। बकौल सलमान, उन्होंने अरुणाचल जाने की कई बार कोशिश की, लेकिन बात बनी नहीं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह वहां के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा पाएंगे।

अभिनेता ने आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के ट्रेलर को शानदार बताया। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More