BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा की पुण्य स्मृति में होगा बाल मेला

16 वा श्री कृष्ण बाल मेला 23 नवंबर सेवृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वाधान में 16 वां श्री कृष्ण बाल मेला के आयोजन को लेकर एक बैठक रविवार को प्रेम मंदिर क्षेत्र स्थित एक भवन में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 23, 24, 25 और 26 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

इस वर्ष मेला पदमश्री राम स्वरूप शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा।  संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि मेले में 50 स्कूल कॉलेजों के लगभग 5000 बच्चे सहभागिता करेंगे। जो गायन वादन नृत्य चित्रकला आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि हर बाल है गोपाल की तर्ज पर 16 वा श्री कृष्ण बाल मेला होगा। मेले में हर बच्चे को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका बिना किसी भेदभाव जात पात के बंधन से मुक्त हो कर दिया जाएगा । मेले में भारतीय संस्कृति व ब्रज संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रमुखता से कराए जाएंगे। जिसमें बच्चों को हमारी संस्कृति संस्कार और परंपराओं का ज्ञान मिल सके। अध्यक्षता करते हुए स्वामी नवल गिरी महाराज ने कहा कि यह श्री कृष्ण बाल मेला नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को निखार ने का सबसे बड़ा सशक्त माध्यम बन चुका है। इसमें मेले में हजारों बच्चे प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर सौरव यादव, राधाचरण ठाकुर, अंकित वार्ष्णेय, शैलेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, मृदुल श्याम शर्मा, ठाकुर धर्म सिंह, निखिल अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, ठाकुर गुलाब सिंह, सुजीत वार्ष्णेय, बृजेश गुप्ता, मयंक गोस्वामी बंटू, गोपाल शर्मा, लिंकन गौतम, शिवेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More