देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर उन्हें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्वीट किया कि वर्ष नव, हर्ष नव, उत्कर्ष नव। जन्मदिन की बधाई प्रधानमंत्री मोदी। अनुपम ने मोदी के साथ की तस्वरी साझा की, जिसमें वह उनसे हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईमानदारी और बेहतरीन दूरदर्शिता की तारीफ की।
उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि जन्मदिन की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी। हमारी मातृभूमि भारत के लिए ईश्वर आपके सारे सपने साकार करे। आप कड़ी मेहनत, ईमानदारी और बेहतरीन दूरदर्शिता के साथ सालों तक हमारे देश का नेतृत्व करते रहें। आपके आलोचकों की रातों की नींद उड़ती रहे। आपके लिए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना। ऋषि कपूर ने भी ‘नरेंद्र भाई मोदी’ को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने भी मोदी के लिए दीर्घायु, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की और कहा कि आपका निस्वार्थ जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। आपको और शक्ति मिले सर।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'