BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोन को लेकर कही यह बात

डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी सनी लियोन को लेकर कही यह बातनई दिल्ली। सनी लियोन कई मौके पर जाहिर कर चुकी हैं कि उनके पति डेनियल वेबर उनकी ताकत हैं। वहीं संगीतकार वेबर भी कहते हैं कि उनके जीवन का एक भी पहलू ऐसा नहीं है जिसमें वह अपनी स्टार पत्नी की राय नहीं लेते हैं।

डेनियल का कहना है कि उनकी जिंदगी उनकी पत्नी और उनकी बच्चों के इर्द-गिर्द ही है।

डेनियल ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं जो भी अपनी जिंदगी में करता हूं वह निश्चित रूप से उसे प्रभावित करती हैं। हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं...न सिर्फ हमेशा बतौर पती पत्नी बल्कि व्यापार के मामलों में भी। मेरी जिंदगी में ऐसा कोई पहलू नहीं है, जिसमें मैंने उनकी राय न ली हो, चाहे वे रचनात्मकता का मामला हो या व्यापार का।’’

 

उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘‘यह हमारे बीच एक दूसरे के लिए परस्पर आदर है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और बस एक दूसरे के विचारों का चाहते हैं। एक लंबा अरसा बीत गया है कि मैंने अपनी पत्नी की राय लिए बिना एकतरफा निर्णय लिया हो।’’

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More