BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को बताया ‘नरभक्षी’, रूस में व्यापक विरोध-प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को बताया ‘नरभक्षी’, रूस में व्यापक विरोध-प्रदर्शनमॉस्को। रूस में राष्ट्रीय पेंशन की उम्र बढ़ाने की सरकार की योजना के खिलाफ रविवार को देशभर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन रूस की कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य वामपंथी संगठनों के आह्वान पर किया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने की कोशिश में सुधार पर अपने रुख को नरम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सेवानिवृत्ति उम्र 55 से 60 की जाएगी, 63 नहीं। जबकि पुरुषों के लिए 60 से 65 की जाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जेनाडी जियुगनोव ने रैली में कहा कि सरकार में विश्वास नहीं रह गया है और यदि उन्होंने सुधारों को मंजूरी दी तो यह विश्वास और घट जाएगा।

 

उन्होंने सरकार को ‘नरभक्षी’ करार दिया। रूस के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन भडक़ उठा है। मत सर्वेक्षण में पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत रूसी नागरिक सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के खिलाफ हैं। मॉस्को पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में लगभग 6,000 लोग शामिल थे, जबकि आयोजकों ने लगभग 100,000 लोगों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More