देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों के समर्थकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हैदराबाद, गोवा और रांची में नक्सलियों के समर्थकों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में रिवोल्यूशनरी राइटर और माओवादी विचारधारा के पी. वर वर राव को हैदारबाद से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि वरवर राव पर माओवादियों के लिए धन जुटाने का आरोप लगाते हुए पुणे पुलिस नगर पहुंची और यहां के गांधीनगर स्थित वरवर राव के आवास में अचानक तलाशी की। इस दौरान पुलिस ने वरवर राव के परिजनों के सेलफोन जब्त कर लिए।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे से यह तलाशी शुरू हुई थी। बता दे, पुणे पुलिस ने नक्सलियों के समर्थकों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले अप्रैल महीने में पुलिस ने एक पत्र बरामद किया था जिसमें नक्सलियों के समर्थकों के बारे में जानकारियां सामने आई थीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत