देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं लखनऊ से सांसद रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में गुरुवार को कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में अटलजी जैसा विराट व्यक्तित्व मिलना बहुत कठिन है। एक सर्वसमावेशी राजनीति को, राजनीतिक स्थिरता को, राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने का काम श्रद्घेय अटलजी ने किया था। पिछले सात दशक से उनका मार्गदर्शन राजनीतिक क्षेत्र में मिलता रहा है।
ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं लखनऊ से सांसद रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। योगी ने एम्स जाकर वाजपेयी के समाचार जाने।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अटलजी की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। पहली बार वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से सांसद चुने गए थे और जब प्रधानमंत्री बने थे तब सांसद के रूप में अपनी पारी को लखनऊ से आगे बढ़ाया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई