BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वीडियो : महिला ने कुत्ते को बचाया ऐसे, देखकर आंखों से जाएंगे आंसू

वीडियो : महिला ने कुत्ते को बचाया ऐसे, देखकर आंखों से जाएंगे आंसूनई दिल्ली। अक्सर कहा और देखा जाता है कि जानवर सब समझते है। उन्हें भी खुशी और गम के बारे में सब पता रहता है। जानवरों के मामले में सबसे वफादार कुत्ते को ही माना गया है। क्योंकि सिर्फ यहीं वो जानवर है जो दुख और सुख में साथ देता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। जी हां, जी हां, हाल ही में दो महिलाओं ने एक कुत्ते को गडढ़े से बाहर निकाल कर ये साबित कर दिया कि इंसानियत अभी पूरी तरह से मरी नहीं है।

 

दरअसल, एक कुत्ता अचानक से लकडियों से भरे गडढे में जाकर गिर गया और लकडियों में फंसने की वजह से वो बाहर नहीं निकल पा रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से ये कुत्ता मदद के लिए चीख रहा था। दो महिलाओं को इस पर तरस आ गया और उन्होंने सीढ़ी लगाकर इस कुत्ते को गड्ढे से बाहर निकाला। हाल ही में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ता मदद के लिए भौंक और रो रहा है। तभी वहां महिला आती है और सीढ़ी के सहारे महिला नीचे जाती है और गड्ढे के अंदर से उस कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लेती है। 

 

बाहर निकलने के बाद भी कुत्ता अपनी जान बचने की खुशी से रोता रहता है। वहीं दूसरी ओर अब तक इस कुत्ते के मालिक का पता नहीं चल पाया है। उसके बारे में इतना ही पता है कि वो गड्ढे में जा गिरा और एक महिला ने उसकी जान बचाई। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More