BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, अटलजी का जाना, एक युग का अंत

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, अटलजी का जाना, एक युग का अंतनई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमें छोड कर चले गए हैं। नई दिल्ली के एम्स में लंबे इलाज के बाद 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई शीर्ष नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वाजपेयी के निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं निशब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटलजी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है। उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन हर भारतीय को, हर बीजेपी कार्यकर्ता को हमेशा मिलता ही रहेगा। 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने एम्स पहुंच उनका हाल जाना था, भारतीय जनता पार्टी ने देश में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। आपको बताते जाए कि अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 2009 से ही व्हीलचेयर पर ही थे। भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वो बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More