देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पलवल। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के बावजूद देश में मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) की घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा के पलवल में मवेशी चुराने के शक पर भीड़ ने एक शक्स की पीट-पीटकर हत्या करने घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना दो और तीन अगस्त के मध्यरात्रि की है। पलवल के बेहरोला गांव के लोगों ने ही उस व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उस व्यक्ति के साथ दो और शख्स थे जो घटनास्थल से फरार हो गए।
मॉब लिंचिंग की इस घटना में शामिल गांव के ही तीन भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की हर तरीके से पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि बता दें कि पिछले महीने ही राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के आरोप पर भीड़ ने रकबर नाम के शख्स की हत्या कर दी थी। जिसके बाद राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में सभी वर्गों की भलाई के लिए काम किया : नायब सैनी