BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधानमंत्री मेरी आंखों में आंखें नहीं डाल सकते : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मेरी आंखों में आंखें नहीं डाल सकते : राहुल गांधीनई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने जुमलों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने सिर्फ चार लाख युवाओं को नौकरी दी। राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और पूरा देश जुमला स्ट्राइक का शिकार है।

 

राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी 10-20 कारोबारियों के लिए सब कुछ करते हैं। बड़े कारोबारियों से पीएम के रिश्तों को दुनिया जानती है। पीएम ने एक कारोबारी को 45 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। ये आरोप लगाने के बाद राहुल ने कहा पीएम मोदी नर्वस दिख रहे हैं। इसलिए वे मेरी आंखों में नहीं देख रहे हैं। राहुल ने पीएम के चौकीदार वाले बयान पर भी हमला किया। राहुल ने कहा कि पीएम चौकीदार नहीं भागीदार हैं। 

 

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी जब चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे, उसी समय चीन के सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए। लेकिन हमारे सैनिकों ने शक्ति दिखाई और उन्हें खदेड़ दिया। कुछ महीने बाद ही पीएम चीन गए और बिना एजेंडे के बात की। वहां उन्होंने घुसपैठ की बात ही नहीं उठाई। पीएम ने देश के सैनिकों को धोखा दिया है।

 

 

राहुल ने राफेल सौदे पर अंगुली उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी फ्रांस गए तो अचानक 1600 करोड़ रुपये प्रति हवाई जहाज हो गया। पहले राफेल 540 करोड़ का था। राहुल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पीएम के दबाव में आकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से झूठ बोला है। राहुल के इस आरोप पर रक्षामंत्री भडक़ गईं। उन्होंने राहुल के बयान पर आपत्ति जताई और बोलने के लिए समय मांगा। इस पर स्पीकर ने कहा कि राहुल बार-बार रक्षामंत्री का नाम ले रहे हैं। इसलिए रक्षामंत्री को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More