देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की जबरदस्त हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी फिल्म संजू का तीसरे हफ्ते भी धमाल जारी है। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते भी अपनी धुआंधार कमाई से सबको हैरान कर दिया है। दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है जिसका सबूत लगातार इसका बढ़ता हुआ कलेक्शन है। तीसरे हफ्ते के वीकेंड के बाद भी सोमवार को 'संजू' का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा। 'सूरमा' रिलीज होने के बाद रणबीर की संजू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।
ऐसे में 'संजू' तीसरे हफ्ते जबरदस्त कमाई के बाद छठी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। तीसरे हफ्ते भी 'संजू' की बढ़ती रफ्तार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'संजू' फिल्म चौथे हफ्ते तक 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई 316.64 करोड़ रही। वहीं सोमवार के कलेक्शन के बाद 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 319.30 के करीब पहुंच गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'बॉर्डर 2' का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
बालकृष्ण, उर्वशी स्टारर ‘डाकू महाराज’ हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी