BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आम जन हुआ परेशान, महिला अ‍भ्‍यार्थियों के काटे कपड़े और बालियां

आम जन हुआ परेशान, महिला अ‍भ्‍यार्थियों के काटे कपड़े और बालियांजयपुर। दो दिन से परेशान हो रहे प्रदेशवासियों को आज राहत मिलेगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की लिखित परीक्षा का आज आखिरी दिन है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए प्रदेशभर में जो इंटरनेट बंद किया उससे हर खास और आम जन प्रभावित हुआ। प्रदेश में मानो साइबर आपातकाल लग गया हो।

परीक्षा में न सिर्फ अाम जनता परेशान हुई, बल्कि अभ्यर्थियों को भी जिल्लत का सामना करना पड़ा। झुंझुनूं में नकल रोकने के नाम पर अ‍भ्‍यार्थियों के कपड़े तक उतरवा दिए गए। लड़कियों के कपड़ों की आस्‍तीने कैंची से काट दी गईं। अभ्यर्थियों की फुल आस्तीन के शर्ट, जूते, जेवर व अन्य सामान परीक्षा केन्द्र से बाहर लावारिस हालत में रखवा दिया गया। और तो और, बाली व कुंडल जब खुले नहीं तो उनको काटकर निकाला गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी परीक्षा में नकल रोकने के नाम पर 10 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई हो। 10 घंटों तक इंटरनेट बंद रहने से नेट बैंकिंग, रेलवे, सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ठप रहे, वहीं डिजिटल दुनिया से लोग कट गए। जबकि इंटरनेट बंद करने के बजाय एकमात्र समाधान सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जा सकते थे। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More