BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘डॉक्टर हाथी’ कवि कुमार आजाद का निधन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘डॉक्टर हाथी’ कवि कुमार आजाद का निधनमुंबई। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

आपको बता दें कि कवि कुमार ने तारक मेहता की शुरुआत से ही सीरियल में डॉक्टर हाथी का यादगार किरदार निभाया था। कवि कुमार के निधन की खबर आते ही शो की शूटिंग को कैंसिंल कर दिया गया है। कवि कुमार ने आज सुबह की शो को प्रोड्यूसर को तबियत खराब होने के चलते शो के सेट पर ना आ पाने की जानकारी दी थी। पहले भी कई बार वह तबियत खराब होने की वजह से शो की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले पाते थे।

टीवी सीरियल के अलावा कवि कुमार ने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। कवि कुमार साल 2000 में मेला फिल्म में आमिर खान के साथ नजऱ आए थे। लेकिन कवि कुमार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में असली पहचान डॉक्टर हाथी के किरदार से ही मिली थी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More