देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कुछ लोगों को नींद के दौरान सांस लेने पर खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। यह एक आम परेशानी है जो किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। मगर बढ़ती उम्र के साथ खर्राटे की समस्या दिन ब दिन और बढ़ती ही जाती है। हम आपकों आज इन खार्राटों को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर भी छुटकारा पा सकते हैं।
हल्दी और शहद- खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। रोजाना रात को सोने से पहले इस पानी की पीएं। कुछ दिनों तक लगातर एेसा करने से इस समस्या से राहत मिलेगी।
लहसुन- लहसुन की 2-4 कलियां लें। फिर इनको सरसों का तेल में डालकर गर्म करें। फिर रोजाना रात को सोने से पहले इस तेल से छाती की मालिश करें।
पुदीना- रात को सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मुंह में डालकर गरारे करें। एेसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होगी और सांस अच्छे से आने लगेगी। आप चाहें तो पुदीने के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं।
नाक को साफ रखें- नाक में सूजन या नाक साफ न होने की वजह से भी खर्राटे आने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नाक की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
वजन- जरूरत से ज्यादा वजन होने के कारण भी खर्राटों की समस्या होने लगती है। एेसे में अपना वजन कम करने की कोशिश करें। शरीर का वजन सही होने पर खर्राटों की समस्या दूर होगी।
भरपूर पानी पीएं- शरीर में पानी की कमी होने पर भी खर्राटे की समस्या होने लगती है। जब शरीर में पानी की मात्रा कम होती है तो नाक के रास्ते में नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता और सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगती है। एेसे में खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए दिनभर भरपूर पानी पीएं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब होगी धनवर्षा
खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय