BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर, अब सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर

बॉलीवुड के लिए एक और बुरी खबर, अब सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसरनई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के कैंसर की खबर ने केवल बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि फैन्स को भी झकझोर कर रख दिया। न्यूरोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए इरफान इन दिनों लंदन में हैं और फैन्स उनके स्वस्थ होने की लगातार कामना कर रहे हैं। इरफान की इस बीमारी से सदमे में चल रहे फैन्स के लिए अब एक और बुरी खबर है। खबर है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर की चपेट में आ गई हैं।

43 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें कैंसर है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली ने एक बयान के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को ये जानकारी दी है। सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर लिखा, हाल ही में पता चला है कि मुझे high-grade cancer है। मेरा परिवार और कुछ खास दोस्त मेरे साथ हैं और जो भी संभव है कर रहे हैं। मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं। तेजी से और तत्काल इलाज के अलावा इससे निबटने का कोई तरीका नहीं है। और इसलिए मेरे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक मैं न्यूयॉर्क में इसका ट्रीटमेंट करा रही हूं। हम हमेंशा सकारात्मक सोचते हैं और मैंने इससे लडऩे हर कदम लडऩे का दृढ़ संकल्प लिया है। पिछले कुछ दिनों में मुझे जितना प्यार और सपोर्ट मिला है मैं उसके लिए आभारी हूं. मैं ये लड़ाई जारी रखूंगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More