BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर्वे : भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश, कांग्रेस ने साधा निशाना

सर्वे : भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश, कांग्रेस ने साधा निशानानई दिल्ली। एक वैश्विक एजेंसी द्वारा दुनियाभर में महिला सुरक्षा को लेकर किए गए सर्वे में सामने आया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है। इस लिस्ट में आतंकवाद और जिहाद प्रभावित देश अफगानिस्तान को दूसरे व सीरिया को तीसरे स्थान पर रखा गया है। 

महिलाएं असुरक्षित, पीएम योग का विडियो डालने में मस्त

सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है!’ ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। 

तंज भरे ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी ज्यादा खराब हो गई है।’

550 विशेषज्ञों ने दी सलाह

‘थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन’ के सर्वे के हवाले से बताया गया है कि यौन हिंसा के बहुत अधिक खतरे की वजह से भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन ने रिपोर्ट मंगलवार को जारी की है। 

इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर 550 विशेषज्ञों की सलाह ली गई। इसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में भारत को सबसे खतरनाक देश बताया गया। इसके अलावा घरेलू काम के लिए मानव तस्करी, जबरन मजदूरी, जबरन शादी, यौन गुलामी में भी भारत को पहले पायदान पर रखा है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More