BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अरुण शौरी का मोदी पर हमला, सर्जिकल स्ट्राइक को बताया ‘फर्जीकल’ स्ट्राइक

अरुण शौरी का मोदी पर हमला, सर्जिकल स्ट्राइक को बताया ‘फर्जीकल’ स्ट्राइकनई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण शौरी ने एक बार फिर सरकार को आड़े हाथ लिया है। अरुण शौरी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी सबसे उपलब्धि सर्जिकल स्ट्राइक पर तंज कसते हुए इसे फर्जिकल स्ट्राइक बता दिया। उन्होंने कहा काम सेना करती है लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाती है। शौरी ने कहा कि कहा कश्मीर और पाकिस्तान पर सरकार की कोई नीति नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि कश्मीर के लोगों को विक्टिम कार्ड खेलना बन्द करना होगा। शौरी ने सोज को निशाने पर लेने वालों से कहा कि सोज समस्या नहीं है, वो एक समस्या को उजागर कर रहे हैं। शौरी कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की कश्मीर पर लिखी गई बुक गलीम्प्सेज ऑफ हिस्ट्री एन्ड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

इस दौरान शौरी जमकर मोदी सरकार पर बरसे। उन्होंने सरकार को नीति विहीन करार दिया। शौरी ने कहा कि सरकार के पास न तो पाकिस्तान, न चीन और ना ही कश्मीर को लेकर कोई नीति है। उन्होंने कहा कि फर्जीकल स्ट्राइक शब्द का प्रयोग मैंने सेना के लिए नहीं बल्कि सरकार के लिए किया है।

शौरी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इतना ही नहीं जब शौरी से ये पूछा गया कि सर्जिकल स्ट्राइक का दावा सेना ने खुद किया था और इस बयान से सेना का अपमान हुआ है तो शौरी ने पत्रकारों को गधा बता दिया और फिर गुस्से में निकल गए।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More