देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी की 43वीं बरसी पर मंगलवार को ट्वीट करते हुए इसे एक काला अध्याय बताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि जिन लोगों ने इमरजेंसी का विरोध किया था, मैं उन सभी को सलाम करता हूं। पीएम मोदी आज मुंबई में बीजेपी के एक कार्यक्रम में 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई वाले लोगों से भी मिलेंगे।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है, जिन लोगों ने आज से 43 साल पहले इमरजेंसी का विरोध किया था, मैं उन सभी को सलाम करता हूं। उनके संघर्षों ने आधिकारिकतावाद और नागरिक स्वतंत्रताओं के चलते लोगों की शक्ति को बरकरार रखा है। पीएम मोदी आज मुंबई में आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों से मिलेंगे।
एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, भारत आपातकाल को अंधेरे के रूप में याद करता है, जिसके दौरान हर संस्थान को तोड़ दिया गया था और डर का माहौल बनाया गया था। उन्होंने कहा, न केवल लोगों को बल्कि विचारों और कलात्मक स्वतंत्रता को भी राजनीति के लिए बंधक बना दिया गया था
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी न कहा, आइए हम हमेशा अपनी लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करें। लेखन, बहस, विचार-विमर्श, पूछताछ हमारे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलू हैं, जिनपर हमें गर्व है। उन्होंने कहा, कोई भी बल हमारे संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को कभी भी कम नहीं कर सकता।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत