BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘देश छोड़कर भागने के बाद लंदन में इस जगह रह रहा था नीरव मोदी’ जानें कहां

‘देश छोड़कर भागने के बाद लंदन में इस जगह रह रहा था नीरव मोदी’ जानें कहांलंदन। पंजाब नेशनल बैंक में 13,600 करोड़ रुपए के फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी को जब भारत में ढूंढ़ा जा रहा था उस समय वह लंदन में मेफेयर इलाके स्थित अपने जूलरी स्टोर के ठीक ऊपर एक फ्लैट में रह रहा था। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। आपको बता दें कि नीरव मोदी पर 2 अरब डॉलर से ज्यादा की धांधली का आरोप है। भारतीय एजेंसियों ने देश छोड़कर भागे नीरव मोदी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 

 

द संडे टाइम्स ने रिपोर्ट में कहा कि नीरव पोस्ट मेफेयर इलाके में अपने जूलरी स्टोर ‘नीरव मोदी’ के ऊपर फ्लैट में रह रहा है। यह जूलरी स्टोर पिछले हफ्ते बंद कर दिया गया था। फरवरी में भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट रद्द करने के बाद से नीरव मोदी चार बार ब्रिटेन आया और बाहर गया। एक भारतीय अधिकारी के हवाले से अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि वे लंदन ही क्यों आ रहे हैं। क्या ऐसे लोगों के लिए UK सुरक्षित पनाहगाह है। नीरव मोदी ब्रिटेन को सुरक्षित ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है, जिससे भारत और UK के बीच कूटनीतिक संबंध बिगड़ने का भी खतरा पैदा हो गया है, जबकि पोस्ट-ब्रेग्जिट ट्रेड डील को लेकर अपार संभावनाएं हैं।

 

आपको बता दें कि भारतीय कोर्ट की ओर से नीरव और चौकसी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो चुका है। 23 फरवरी को मोदी का पासपोर्ट रद्द करने के बाद भारतीय अधिकारियों ने इंटरपोल और यूके सरकार से संपर्क किया था, लेकिन रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि जानकारी होने के बावजूद नीरव मार्च में यूके से दूसरे देशों में बेरोकटोक आता-जाता रहा। बाद में वह लंदन से पैरिस भाग गया। नीरव मोदी ने अपने ही नाम के ब्रैंड से मुंबई, हॉन्ग कॉन्ग, लंदन, न्यू यॉर्क और मकाऊ में बड़े स्टोर खोले थे। फोर्ब्स के मुताबिक 2017 में नीरव मोदी की कुल दौलत 180 करोड़ डॉलर (करीब 11, 700 करोड़ रुपए) थी। नीरव और उसके अंकल मेहुल चौकसी पर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक PNB के साथ बड़ा फ्रॉड करने का आरोप है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More