BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई में भारी बारिश: सडके बनी तालाब, लोकल ट्रेनें लेट, कई स्कूलों की छुट्टी

मुंबई में भारी बारिश: सडके बनी तालाब, लोकल ट्रेनें लेट, कई स्कूलों की छुट्टीमुंबई। मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश हो रही है। इस बारिश से एक बार फिर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में जगह-जगह पारी भर गया है। सडके तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण लोकल ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट लेट चल रही है। कई प्रमुख सडक़ों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात हैं। कई स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

इस बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुजरात में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मुंबई में बारिश से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत की खबर है।

बारिश के कारण वडाला के एंटोप हिल में लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग से सटी एक निर्माणधीन बिल्डिंग की जमीन धंसक गई। इससे आसपास की बिल्डिंग से लोग बाहर नहीं आ पा रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल के लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जमीन धंसकने के कारण करीब 15-20 कारें मलबे के नीचे गिर गई हैं।

अंधेरी, बांद्रा, सायन, हिंदमाता, दादर सहित कई इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक लगभग रुक गया है। भारी बारिश के चलते हिंदमाता की सडक़ें और सायन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है।

उधर, गुजरात में भी जमकर बारिश हो रही है. यहां वलसाड के उम्बेरगांव में लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र में आने वाले 24 घंटों में भारी बारीश के आसार हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 5.30 बजे तक कोलाबा में 90 एमएम और सांताक्रूज में 195 एमएम बारिश दर्ज की है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों मुंबई में बहुत भारी बारिश होगी। सभी इलाकों में बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More