BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू कश्मीर : बीजेपी अध्यक्ष रैना को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

जम्मू कश्मीर : बीजेपी अध्यक्ष रैना को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकीजम्मू। जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र रैना को आतंकवादी संगठनों की तरफ से जाने से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता को धमकी ऐसे समय पर मिली है, जब राज्य में राजनीतिक हालात काफी उथल-पुथल हैं और उनकी पार्टी से सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। फिलहाल राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। 

 

 

खबर के मुताबिक रवींद्र रैना को ये धमकी आतंकियों के द्वारा दी गई है। उन्होंने खुद धमकी मिलने की बात बताई है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार कराची से उन्हें धमकी भरा फोन कॉल आया था। आतंकियों ने कहा कि वे उनका हाल शुजात बुखारी जैसा ही करेंगे। रैना ने इसके बाद पुलिस को जानकारी दी है। इसके साथ ही अब इस मामले की जांच भी का जाएगी। रैना को इस धमकी से करीब 48 घंटे पहले घाटी में बीजेपी ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया। यही कारण है कि महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई थी। 

 

 

वहीं, उन्होंने कहा है कि मुझे पहले भी पाकिस्तान से इंटरनेट और फोन पर धमकियां मिलती रही हैं। मगर कभी भी मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया। मुझे कराची के नंबर से कॉल आया था। हमारे देश के जवानों पर यकीन है कि वे अच्छी तरह से हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ बोलता हूं। 

 

 

राज्य विधानसभा में पाक के आतंकी गुटों के खिलाफ आवाज उठा चुका हूं, लिहाजा वे हमें डरा-धमका रहे हैं। मैंने इस संबंध में संबंधित पुलिस-एजेंसियों व राज्यपाल को सूचना दे दी है। हाल ही में राइजिंग कश्मीर के संपादक और पत्रकार शुजात बुखारी का की अज्ञात हमलावरों ने अखबार के कार्यालय के बाहर ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More