BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी बोले, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है सरकार

पीएम मोदी बोले, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है सरकारनई दिल्ली। केंद्र सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर आम जनता को कितना लाभ हुआ है, इसकी जानकारी लेने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न मुद्दों पर सीधी बातचीत कर रहे हैं। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिए देश भर के किसानों से कहा कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो यह सुनिश्चित करने से लिए काम कर रही है। इसके लिए जहां भी जिस चीज की जरूरत महसूस की जा रही है उसकी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। हमें भारत के किसानों पर भरोसा है। पीएम मोदी ने कहा, किसान हमारे अन्नदाता है, वे हमें भोजन देते हैं, पशुओं को चारा देते हैं और सभी उद्योगों को कच्ची सामग्री देते हैं। देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का पूरा श्रेय हमारे किसान भाइयों और बहनों को जाता है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही किसानों को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया। इस सोच को बदलने के लिए एक निरंतर प्रयास की जरुरत थी, वैज्ञानिक प्रयास की जरुरत थी और पिछले 4 साल में हमनें जमीन के रख रखाव से लेकर के बाजार उपलब्ध कराने तक व्यापक योजनाओं के तहत भरसक प्रयास किया है। 

 

उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि किसानों को खेती की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर मदद मिले, यानी बुआई से पहले, बुआई के बाद और फसल कटाई के बाद भी देश के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए सरकार ने तय किया है की अधिसूचित फसलों के लिए एमएसपी उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आज देश भर में 99 सिंचाई परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। 

 

हर खेत को पानी मिले, इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल को लेकर किसी भी तरह का जोखिम न हो, इसके लिए आज फसल बीमा योजना है। पहले खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थी लेकिन अब किसानों को आसानी से खाद मिल रहा है। आज देश के किसानों को 100 फीसदी नीम कोटिंग वाला यूरिया मिल रहा है। पीएम ने कहा, यह अच्छी बात है कि आज हमारा किसान अपनी मेहनत में आधुनिक मशीनों और उपकरणों को भी जोड़ रहा है और इसका लाभ अपने आस-पास के गांवों में भी पहुंचा रहा है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More