देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की आनेवाली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शशांत खैतान ने डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आप इन फिल्म के स्टार्स की फीस जानते है? वैसे तो जाह्नवी और ईशान फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। लेकिन सबसे कम फीस इन्हीं दोनों को दी गई है।
जाह्नवी कपूर- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में चाहे वह लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें लगभग 50-60 लाख फीस मिली है।
ईशान खट्टर- बाॅलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सब ने पसंद किया था। ईशान को फिल्म 'धड़क' के लिए जाह्नवी के बराबर 50-60 लाख फीस ही मिली है। आशुतोष राणा- बाॅलीवुड एक्टर आशुतोष राणा इस फिल्म में जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें इस रोल के लिए 50-80 लाख रुपए मिले। शशांक खेतान- बाॅलीवुड डायरेक्टर शशांक खेतान को इस फिल्म को डाटरेक्ट करने के लिए 4 करोड़ फीस दी गई है। शशांक इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। नागराज मंजुले- फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने मराठी फिल्म 'सैराट' को डायरेक्ट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी थी। नागराज को इसकी कहानी देने के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
अजय-अतुल- म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने मराठी फिल्म 'सैराट' को म्यूजिक दिया था। फिल्म धड़क में म्यूजिक देने के लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपए दिए गए हैं ।
साभार-khaskhabar.com












