देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा बी टाउन में इन दिनों जोरों पर है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर साथ पहुंचकर दोनों ने इन अफवाहों को और गरम कर दिया था। सोनम कपूर के रिसेप्शन की एक फोटो आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डालकर ‘YESS’ लिखा था।
इसके बाद कई लोगों ने कहा था कि आलिया भट्ट अपनी तरफ से मीडिया में आ रहीं खबरों पर मुहर लगा चुकी हैं। हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने अपने और आलिया के रिलेशन की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है। इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। अब एक बार फिर रणबीर, आलिया के साथ अपने रिश्ते पर बोलते नजर आए। आलिया के बारे में रणबीर ने कहा कि प्यार में होना एक तरीके की खुशी है। मैं अपने जीवन में काफी पॉजिटिव हूं और इसका श्रेय मैं आलिया को देता हूं। आलिया बहुत नई एक्टर हैं। मुझे दस साल हो गए हैं उन्हें अभी छह साल हुए हैं। रणबीर ने आलिया के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा- आलिया बहुत डेडीकेटेड हैं। इस उम्र में इतना डेडीकेटेड होना बड़ी बात होती है। अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड हैं।
वह बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही काम करने वाले लोगों के साथ भी काफी हेल्पफुल रहती हैं। बता दें कि आलिया को तो रणबीर के परिवार का अप्रूवल भी मिल गया है। आलिया के 25वें बर्थडे को मनाने के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर भी बुल्गारिया पहुंच गई थीं। वहीं कुछ दिन पहले रणबीर की बहन रिदिमा ने आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट दिया था। अब देखना ये है कि दोनों का रिलेशन कितनी जल्दी शादी के बंधंन में बंधता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आलिया भट्ट ने किया 'रॉकी और रानी' के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड का सुन आज मैं गदगद
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आलिया भट्ट ने पहनी रामायण के रूपांकनों से सजी हुई साड़ी
डार्लिग्स में विजय वर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया भट्ट ने की थी सिफारिश