देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलने वाले नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में रोटावायरस से होने वाले डायरिया की रोकथाम के लिए एक नई वैक्सीन रोटावायरस वैक्सीन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में जुलाई माह में किया जाएगा इसी के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में आयोजित किया गया इसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 4 प्रतिभागी बुलाए गए। मथुरा से इस प्रशिक्षण में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजीव गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ,अर्बन के चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज चैधरी एवं डब्ल्यूएचओ की एस एम ओ डॉ सुरभि कॉल ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक जिले में यह प्रशिक्षण कराया जाएगा तथा उसके बाद ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण कराया जाएगा द्यद्यडायरिया के कारण होने वाली मौतों में रोटावायरस से होने वाले डायरिया भी एक महत्वपूर्ण कारण हैं जिसकी रोकथाम के लिए रोटावायरस वैक्सीन पहले से कई देशों में और भारत में भी कुछ प्रदेशों में बच्चों को दी जा रही थी अब यह रोटावायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश में भी लांच होने जा रही है यह वैक्सीन भी पोलियो ड्राप की तरह ओरल है जिसकी 5 बूंद बच्चों को खुराक के रूप में पिलाई जाएंगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने बताया वैक्सीन के लांच होने से पहले ही जनपद एवं ब्लाक में प्रशिक्षण पूरा करा लिया जाएगा जिससे कि इस नई वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में भली-भांति प्रकार से शामिल किया जा सके और इस वैक्सीन के द्वारा बच्चों को रोटावायरस के कारण होने वाली डायरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
आर्यना सबालेंका स्वास्थ्य कारणों से पेरिस ओलंपिक से हटी
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना