BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मौसम ने बदली करवट, चली तेज आंधी, बूंदाबांदी, पारा भी लुढ़का

मौसम ने बदली करवट, चली तेज आंधी, बूंदाबांदी, पारा भी लुढ़काजयपुर। प्रदेश की राजधानी में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। पिछले कुछ दिनों से चढ़ा हुआ पारा नरम पड़ गया। बुधवार दोपहर तीन बजे बादल छा गए और आंधी चलने लगी। एक पल में सूरज की तीखी किरणें नरम पड़ गईं। चारों ओर अंधियारा-सा छा गया। इस बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। पारा 5 डिग्री लुढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तेज आंधी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के रेलवे स्टेशन, हसनपुरा, चांदपोल, परकोटा इलाका, सी स्कीम, टोंक रोड, आदर्श नगर, मालवीय नगर, प्रताप नगर, सांगानेर सहित अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि बारिश से पहले अचानक आई आंधी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More