देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में किसान की मौत को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रधानमंत्री की रैली के एक दिन पहले प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के एक दिन पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। इस लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को एकजुट हुए विपक्ष से चुनौती मिल रही है। कैराना बागपत से 50 किलोमीटर से ज्यादा दूर है।
राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसान सोच रहे हैं कि यूपीए की स्कीम का श्रेय लेने वाले प्रधानमंत्री रोडशो में उनके खेतों से होकर पार करते हैं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं देते हैं। दुर्भाग्यवश, अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान देने वाले उदयवीर जैसे किसान यह नजारा देखने के लिए जीवित नहीं रहे।’’ गन्ना उत्पादक उदयवीर की शनिवार को बागपत के बरौत तहसील में गन्ने का बकाया और बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी प्रदर्शन के दौरान किसान की मौत को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘उदयवीर को गन्ना उत्पादकों के प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी। गन्ना उत्पादकों को 14 दिन के भीतर गन्ने का दाम दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आए मोदी और आदित्यनाथ भूल गए हैं कि किसानों का बकाया 12,224 करोड़ रुपये हो गया है। बिजली का बिल बढक़र 1,600 रुपये प्रति माह हो गया है। सिर्फ मोदी के भाषणों से किसी का पेट भरने वाला नहीं है।’’ मोदी ने इससे पहले रविवार को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सपे्रस-वे परियोजना का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेस-वे के चालू हो जाने से यातायात के दबाव से दिल्ली को राहत मिलेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य