BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे को आज देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे को आज देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे। 11,000 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे कुल 135 किलोमीटर का है। पीएम मोदी इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पहले चरण की भी शुरुआत करेंगे। पीएम यहां खुली गाड़ी में रोड शो भी करेंगे। 

 

 

प्रधानमंत्री का ‘रोड शो’ निजामुद्दीन ब्रिज से शुरू होगा, यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लगभग नौ किलोमीटर का पहला चरण है। इस पर छह किलोमीटर की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से बागपत जाने का कार्यक्रम है जहां वह पूर्वी बाहरी एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करेंगे। 

 

 

पहला राजमार्ग जहां सौर बिजली से रोशन होगी सडक़

ईस्टर्न पेरीफेरल देश का पहला राजमार्ग है जहां सौर बिजली से सडक़ रोशन होगी। इसके अलावा प्रत्येक 500 मीटर पर दोनों तरफ वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी। साथ ही इसमें 36 राष्ट्रीय स्मारकों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा 40 झरने होंगे। 

 

 

500 दिन में पूरा हुआ, 8 सौर संयंत्र लगाए गए 

इसे रिकॉर्ड 500 दिनों में पूरा किया गया है, इस एक्सप्रेस वे पर 8 सौर संयंत्र हैं। जिनकी क्षमता 4 मेगावाट है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिये आधारशिला पांच नवंबर 2015 को रखी थी। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More