BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कर्नाटक में सरकार बनने के बाद अब कांग्रेस और जेडीएस में हो रही है खींचतान, जानें क्यों

कर्नाटक में सरकार बनने के बाद अब कांग्रेस और जेडीएस में हो रही है खींचतान, जानें क्योंबेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बनने के बाद अभी कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के सामने उलझनों का दौर जारी है। सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर खींचतान शुरू हो गई है। अब कांग्रेस और जेडीएस के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी विभागों को लेकर कुछ मतभेद चल रहे हैं, लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर नहीं देखेंगे और इसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि इस संबंध में राज्य के कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

आपको बता दें कि कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनने के बाद कैबिनेट विस्तार और विभाग आवंटन के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पीसीसी के प्रमुख जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस नेताओं के राहुल गांधी और सोनिया गांधी से चर्चा हो सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More