BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कर्नाटक : जेडी (एस) की बैठक से गायब विधायक, कयास तेज

कर्नाटक : जेडी (एस) की बैठक से गायब विधायक, कयास तेजबेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस जोड़तोड में जुड़ी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि जनता दल सेक्युलर की बैठक शुरू होने तक दो विधायकों के नहीं पहुंचे है। हालांकि, बाद में एक विधायक ने सामने आकर बैठक में जाने की बात कही। कांग्रेस की बैठक में भी अभी 12 विधायक नहीं पहुंचे हैं। उधर, दोनों पक्ष अपने साथ बहुमत होने की बात कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि जेडी (एस) की बैठक बुधवार को बेंगलुरु के एक होटल में होनी थी। बैठक शुरू होते ही खबरें आने लगीं कि पार्टी के दो विधायक राजा वेंकटप्पा नायक और वेंकट राव नाडगौड़ा पहुंचे ही नहीं। वेंकट राव जहां सिंधनुर से चुनाव जीते थे, वहीं वेंकटप्पा ने मानवी की सीट अपने नाम की थी। हालांकि, बाद में वेंकट राव ने चैनल टाइम्स नाउ से बताया कि वह बैठक में हिस्सा लेने बेंगलुरु जा रहे हैं। वहीं, जेडी (एस) की बैठक के बाद एचडी कुमारस्वामी को विधायक दल का नेता चुना गया। बहुमत के आंकड़े से कुछ पीछे रह गई बीजेपी को 1 निर्दलीय विधायक ने अपना समर्थन दे दिया है। इससे अब पार्टी की 105 सीटें हो गई हैं। उधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें 7 लिंगायत विधायकों का समर्थन भी मिल गया है। ऐसा होने से पार्टी को सिर्फ एक और सीट की दरकार रहेगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More