देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पैरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार रात एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में हमलावर सहित एक और व्यक्ति की भी मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार हमलावर पुलिस की कार्रवाई में मारा गया है। हमले के कुछ घंटे बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पुलिस के मुताबिक, यह हमला शनिवार शाम मध्य पैरिस में हुआ। पुलिस ने बताया कि हाथ में चाकू लिए हमलावर ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर लोगों पर चाकू से वार करने से पहले अल्लाहू अकबर चिल्लाया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अब मामले की आतंकी हमले के एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। गृह मंत्री गेरार्ड कोलॉम्ब ने बताया कि हमलावर को मार गिराया गया है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा की। अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
पेरिस ओलंपिक: 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल, लवलीना, लक्ष्य सेन, हॉकी टीम पर होगी नजर
आर्यना सबालेंका स्वास्थ्य कारणों से पेरिस ओलंपिक से हटी