देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मंडला (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के मंडला के दौरे पर हैं। वे यहां रामनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन और तीन दिवसीय आदि उत्सव की शुरुआत करेंगे। नर्मदा नदी के तट पर स्थित रामनगर को भव्य तरीके से सजाया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को सुबह लगभग 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे जबलपुर के डुमना हवााईअड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह 11.50 बजे मंडला हेलीपैड पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह दोपहर दो बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 2.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत