BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ट्रंप की आयात नीति से अमेरिका को होगा नुकसान : आईएमएफ

ट्रंप की आयात नीति से अमेरिका को होगा नुकसान : आईएमएफवाशिंगटन। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी इस्पात और अल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना की आलोचना की है। ट्रंप ने अमेरिका में इस्पात के आयात पर  25 फीसदी और अल्युमीनियम के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने की योजना बनाई है। 

 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने इस बात की चेतावनी दी है कि इस कदम से अमेरिका समेत अन्य देशों को नुकसान पहुंचेगा। 

 

अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अन्य देश भी ट्रंप की इस नीति का अनुकरण करेंगे और इस बात का दावा करेंगे कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सख्त व्यापार प्रतिबंध की जरूरत है। 

 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को सबसे ज्यादा इस्पात की आपूर्तिकर्ता कनाडा ने कहा कि आयात शुल्क से सीमा के दोनों ओर अड़चनें पैदा होंगी। 

 

कनाडा भी उन देशों में शुमार है, जिन्होंने इस मसले पर कहा है कि अगर राष्ट्रपति अगले सप्ताह आयात शुल्क लगाने की अपनी योजना को पारित कर इसे अमल में लाते हैं तो वे भी इसकी प्रतिक्रिया में कदम उठाएंगे। 

 

यूरोपीय संघ के देश भी अमेरिका से 3.5 अरब डॉलर के आयात पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने पर विचार कर रहे हैं। 

 

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक रॉबर्टो अजवीडो ने कहा, ‘‘व्यापार को लेकर तनातनी किसी के हित में नहीं है।’’

 

लेकिन ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘व्यापारिक जंग लाभकारी है।’

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More