BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोकनई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है।

 

उनके पति बॉनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना रात 11-11.30 बजे की है। संजय कपूर ने इंडियनएक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि वह भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। अब वह फिर से दुबई जा रहे हैं।

 

दरअसल, श्रीदेवी अपने पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ मोहित मारवाह के शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी यहीं हैं। वह शूटिंग की व्यस्तताओं की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं। बहरहाल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में श्रीदेवी के निधन की बात बता दी। उन्होंने ट्वीट किया, न जाने क्यूों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है। वहीं पीएम मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी कलाकार थीं, जिनके लंबे करियर में विविध और यादगार भूमिकाएं शामिल हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

 

हालांकि, थोड़ी देर बाद बॉलिवुड हस्तियों की ओर से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को ताकत दें।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More