BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जनवरी में रही भारत के आयात-निर्यात में नरमी

जनवरी में रही भारत के आयात-निर्यात में नरमीनई दिल्ली। पिछले महीने जनवरी में देश के आयात व निर्यात में मासिक आधार पर नरमी दर्ज की गई है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का निर्यात जनवरी 2018 में 24.38 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर 2017 के 27.03 अरब डॉलर से 9.80 फीसदी कम है। 

 

हालांकि, वार्षिक आधार पर देखें तो पिछले साल की जनवरी के मुकबले देश के निर्यात में 9.07 फीसदी का इजाफा हुआ है। जनवरी 2017 में भारत ने कुल 22.35 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया था। 

 

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2018 में डॉलर के मूल्य में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भारत का निर्यात 9.07 फीसदी बढ़ा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगस्त 2016 से जनवरी 2018 के दौरान भारत का निर्यात सकारात्मक स्थिति में रहा, हालांकि अक्टूबर 2017 में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।’’

 

आयात में भी मासिक आधार पर जनवरी 2018 में 2.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2018 में भारत ने कुल 40.68 अरब डॉलर का आयात किया, जबकि दिसंबर 2017 में 41.91 अरब डॉलर का आयात किया गया था। 

 

हालांकि, वार्षिक आधार पर देश के आयात में 26.10 फीसदी की वृद्धि हुई है। जनवरी 2017 में भारत ने कुल 32.26 अरब डॉलर का आयात किया था। 

 

वार्षिक आधार पर आयात व निर्यात में बढ़ोतरी होने के परिणामस्वरूप भारत का व्यापार घाटा जनवरी 2018 में बढक़र 16.29 अरब डॉलर हो गया है, जबकि पिछले साल जनवरी में देश का व्यापार घाटा 9.90 अरब डॉलर था। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More