देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर के बाद पल्हालन क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ जारी है।’
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी थी।सूत्रों ने बताया कि सतर्क जवानों ने गुरुवार तडक़े बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद सैनिकों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सूत्र ने कहा कि शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार के इस्तेमाल से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका करारा जवाब दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023